मधुपुर. शहर के पनाहकोला स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा के कार्यालय परिसर में सोमवार को बैठक हुई. यह एक मार्च को संस्था के होने वाले वार्षिक आम बैठक की तैयारी को लेकर थीं. इस दौरान बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एजीएम को सफल बनाने को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया. वहीं, संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि एक मार्च को होने वाले एजीएम के रूपरेखा को लेकर सदस्यों के बीच विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इसको लेकर सक्रिय सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है. मंच संचालन, मुख्य अतिथियों का स्वागत, राष्ट्रगान आदि के लिए जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में सोसायटी के सचिव द्वारा एक वर्ष के रुरेखा, उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह द्वारा स्वागत भाषण व सुरेश मिश्रा के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा. इसके अलावा अन्य सदस्यों के लिए खुला अधिवेशन भी आयोजित कि जायेगी. मौके पर अरविंद कुमार, मो. शाहिद, कन्हैयालाल कन्नू, काली प्रसाद झा, सुरेश मिश्रा, एनुल होदा, मो. सुल्तान, प्रिंस समद, सरोज शर्मा, बिनोद प्रसाद, दीपक मिश्रा, अजीत आनंद, गौरव जायसवाल, प्रदीप राज आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
