धूमधाम से मना रामनवमी, घरों में लहराया बजरंगी पताका

मधुपुर में पारंपरिक तरीके से मना रामनवमी का पर्व

मधुपुर. शहरी व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार पारंपरिक तरीके से भक्तिमय माहौल में मनाया गया. रामनवमी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न महावीर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अहले सुबह से ही लगा हुआ था. पूरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद मंदिर परिसर व घरों में महावीरी पताका लगाया. शहर के पंच मंदिर, नया बाजार, कुंडु बंगला, शेखपुरा, डंगालपाड़ा, खलासी मोहल्ला, लालगढ़, गड़िया, पथरचपटी, मछुवाटांड़, ठठेरा मोहल्ला, चांदमारी, सपहा, बावन बीधा, टिटिहियाबांक आदि बजरंगबली मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी. गेरुवा रंग व भक्तिमय भजन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था. वहीं, शाम को विभिन्न मुहल्लों से अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. लोगों ने धार्मिक नारेबाजी की. लोगों का उत्साह देखते ही बनता था. कई जुटान स्थानीय गांधी चौक व डालमिया कूप चौक पर हुआ. जहां लोगों ने एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दी व अखाड़ा में तरह-तरह का करतब दिखाया. उत्साही युवकों ने अखाड़ा के माध्यम से हैरतअंगेज करतब देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ थी. इस दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा. एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सतेन्द्र प्रसाद, देवघर हेडक्वार्टर डीएसपी वेंकटेश कुमार, इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता समेत अतिरिक्त पुलिस बल स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. लोगों पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 25 सीसीटीवी कैमरा भी प्रशासन के द्वारा लगाया गया था. नियंत्रण कक्ष से लोगों पर नजर रखा जा रहा था. रामनवमी को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया. इधर, रामनवमी के दौरान एसडीओ व सीओ डंगालपाड़ा पहुंच कर अखाड़ा में शामिल हुए और लोगों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर अखाड़ा के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय, नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, शब्बीर हसन, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पप्पु यादव, अल्ताफ हुसैन, जय प्रकाश मंडले आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >