केंद्रीय विद्यालय में समारोह पूर्वक मना मातृभाषा दिवस

मधुपुर के राजाभीट्ठा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नाटक मंचन, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन

मधुपुर. प्रखंड के क्षेत्र के राजाभीट्ठा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहदेव दास ने मातृभाषा से प्रतिभा व क्षमता विकास पर श्री वचन दिया. इस अवसर पर मातृभाषा को सशक्त और संरक्षित करने व बच्चों के बीच मातृभाषा में अभिव्यक्ति क्षमता का विकास के वाद विवाद व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की छात्रा ने कविता पाठ व मातृभाषा बांग्ला में नौवीं की छात्रा द्वारा भाषण वाचन किया गया. साथ ही छात्रों द्वारा नाटक मंचन, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >