Deoghar news : चलती ट्रेन में महिला यात्री के पर्स की छिनतई , प्राथमिकी दर्ज

महिला यात्री के पर्स की छिनतई की घटना के बाद महिला ने जसीडीह जीआरपी में लिखित शिकायत दी. बताया कि वह सीतामढ़ी-कोलकाता ट्रेन से सफर कर रही थी. उसी दौरान बड़हिया स्टेशन पर घटना घटी.

प्रतिनिधि,जसीडीह . चलती ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का आरोपी ने लेडीज पर्स छीन लिया और मौके से भाग गया. महिला ने बताया कि पर्स में नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान थे. घटना के संबंध में पीड़ित महिला बिहार के समस्तीपुर जिला के विद्यापति थाना क्षेत्र के बमौरा गांव निवासी प्रीति कुमारी गुप्ता ने जसीडीह जीआरपी में आवेदन देकर शिकायत दी है, जिसे जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को संबंधित रेल थाना को भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि वह दलसिंहसराय स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13166 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की एस-3 बोगी के सीट नंबर 71 पर सवार होकर जसीडीह स्टेशन के लिए यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान सोमवार को बड़हिया स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन में महिला से पर्स छीन कर ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया. पर्स में 10,000 रुपये, मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दवाई सहित अन्य कागजात थे, जिसे आरोपित ने छीन लिया और मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को किउल स्टेशन के रेल थाना को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >