देवीपुर. मनरेगा योजनांतर्गत प्रखंड की बारावां व धोबाना पंचायतों में मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्ण, अपूर्ण एवं कार्यशील योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण ज्यूरी सदस्य के निमित किया गया. इसमें मनरेगा से संबंधित योजनाओं की जनसुनवाई की गयी. इस दौरान बारावां व धोबाना पंचायत में जनसुनवाई के दौरान अंकेक्षण के लिए आई टीम ने योजना से संबंधित प्राक्कलन राशि, निर्माण की स्थिति आदि की जांच की. गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर संबंधित पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की लापरवाही को देखते हुए बत्तीस सौ रुपैया जुर्माना लगाया गया. मौके पर ज्यूरी के रूप में टीम लीडर चंदन राय, सुधांशु शेखर यादव, ज्यूरी सदस्य रामानुज सिंह, वैशाखी मंडल, नामित मंडल, दीपक सिंह, सुनीता देवी एवं संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
