बेहतर आयोजन के लिए पूजा समितियों को मंत्री ने किया सम्मानित

मधुपुर के नगर परिषद सभागार में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. नगर परिषद के तत्वावधान में नप परिषद सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास व नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू ने दुर्गा पूजा व दीपावली पूजा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. बताया जाता है कि स्वच्छ पूजा पंडाल श्रेणी में प्रथम स्थान न्यू कॉलोनी रेलवे दुर्गा पूजा समिति को, द्वितीय स्थान सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर व तृतीय स्थान पुरानी धर्मशाला गांधी चौक पूजा समिति को दिया गया. वहीं, व्यवस्था पालन श्रेणी प्रथम स्थान डंगालपाड़ा दुर्गा पूजा समिति, द्वितीय स्थान पुलपार दुर्गा पूजा समिति व तृतीय स्थान कालीपुट टाउन पूजा समिति को दिया गया. इसके अलावा मीना बाजार काली पूजा समिति को विशेष सम्मानित किया गया. वहीं, मंत्री ने एचडीएफसी बैंक डकैती मामले का जिक्र करते हुए बताया कि एक महीने तक रैकी कर नये तरीके से घटना को अंजाम दिया. पुलिस कड़ी मेहनत से घटना का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अब अपराधी मधुपुर को सॉफ्ट टारगेट नहीं समझें. उन्होंने कहा कि मधुपुर के विकास के लिए कार्यों की गति तेज की जायेगी और पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाला समेत सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने पाथरोल की सार्वजनिक छठ पूजा सेवा समिति के युवाओं और कमेटी के कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाथरोल को भी मधुपुर से जोड़ना चाहिए. साथ ही मधुपुर झील तालाब छठ पूजा समिति द्वारा बेहतरीन तरीके से आयोजन कराये जाने पर भी उन्होंने सराहना की. इस दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार सहित विद्युत कर्मी बासुदेव दास, मुकेश, मुनमुन, मो तुफैल और सफाई प्रभारी मनोहर कुमार दास, अमरजीत पासवान, राजीव कुमार एवं तुलसी हाड़ी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. अन्य सभी पूजा समितियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिया गया. मौके पर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के संयोजक कन्हैया लाल कन्नू, अरविंद कुमार, नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, जेई दिलीप यादव, अजय सिंह, झामुमो नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, रजनी मुर्मू, मो. शाहिद उर्फ फेकू, अमित कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार मुर्मू, मनोहर कुमार, बबलू यादव, मो. राजा, समीर आलम, गोलू यादव, राजीव कुमार सहित विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि व दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >