पीडीएस डीलरों के बीच 4 जी इ-पाॅस मशीन का किया गया वितरण

मारगाेमुंडा प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन

मारगोमुंडा. ब्लॉक में बुधवार को पीडीएस डीलरों के बीच 4 जी इ-पाॅस मशीन का वितरण किया गया. इस दौरान डीलरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से 4 जी इ-पाॅस मशीन को संचालित करने से संबंधित जानकारी दी गयी. वहीं, प्रभारी एमओ राजेश कुमार ने कहा कि 4 जी ई पाॅस मशीन में सर्वर की समस्या से निजात मिलेगी, राशन कार्डधारियों को शीघ्र राशन मिल पायेगा. डीलरों से कहा कि 4 जी ई-पाॅस मशीन नये संस्करण की मशीन है. इससे अब तेजी और पारदर्शी तरीके से अनाज वितरण होना चालू हो जायेगा. हेमंत सरकार ने सभी जन वितरण प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इससे राशन कार्डधारी कम समय में और पारदर्शी तरीके से अपना अनाज उठाव कर सकेंगे. मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर रामानुज पाठक, विनय कुमार साह, नदीम आलम, गुलाम सरवर, केदारनाथ मंडल, अरफात अंसारी, सहदेव मंडल, ताहिर हुसैन, नासीर अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >