दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

मारगोमुंडा प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को एक सराहनीय पहल के तहत प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह निवासी दिव्यांग बली महरा को ट्राइ साइकिल प्रदान की गयी. बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने उन्हें ट्राइ साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. ट्राई साइकिल मिलने से बली महरा को अब दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत होगी और वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है. इस प्रकार की सहायता से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने जीवन को बेहतर ढंग से जी पाते है. ट्राई साइकिल मिलने पर बली महरा ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए बहुत बड़ी राहत है. मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, प्रधान सहायक मो इकबाल अंसारी, रोजगार सेवक गणेश हांसदा समेत कार्यालय के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >