संस्कृत पाठशाला बूथ में पीठासीन पदाधिकारी की बिगड़ी तबीयत

संस्कृत पाठशाला मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी संतोष कुमार की सुबह में ही तबीयत खराब हो गयी. वह लूज मोशन से परेशान हो गये.

संवाददाता, देवघर संस्कृत पाठशाला मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी संतोष कुमार की सुबह में ही तबीयत खराब हो गयी. वह लूज मोशन से परेशान हो गये. उनकी हालत देखकर अन्य कर्मियों ने निर्वाचन शाखा में सूचना दी. सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने आपातकालीन सेवा के तहत अस्पताल से डॉक्टर व नर्स को भेजा. डॉक्टर ने दवा व सूई दी. इसके बाद भी आराम नहीं हुआ. अंत में लगभग चार बजे डॉक्टर की सलाह पर आराम करने के लिए छुट्टी देकर उनकी जगह पर आपातकालीन सेवा के तहत दूसरे पीठासीन पदाधिकारी को भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >