Deoghar news : विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद-2025 के पोस्टर का हुआ विमोचन

विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद-2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नौ मार्च 2025 है. कार्यक्रम में अधिकतम 150 प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा.

संवाददाता, देवघर . आरडीबीएम कॉलेज में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद-2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया. सहायक प्राध्यापक डॉ पीसी दास ने बताया कि विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद-2025 में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नौ मार्च 2025 है. भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 24 फरवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कार्यक्रम में अधिकतम 150 प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. नौ मार्च तक भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा. स्क्रीनिंग कमेटी 150 वीडियो का चयन करेगी. इसके बाद महाविद्यालय में चयनित प्रतिभागियों को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. इसमें से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर किया जायेगा. राज्य से चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री के निकट अपना वक्तव्य पेश करेंगे. जिलास्तर पर तीन जिला देवघर, गोड्डा और जामताड़ा के छात्र- छात्राएं रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में भाग लेंगे. छात्र-छात्राएं नियमित व स्वतंत्र दोनों रूप से भाग ले सकते है. समाज के सभी वरिष्ठ व गुणी जन छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें और उन्हें इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हौसला बढ़ाये. इसमें आने जाने का व्यय और पुरस्कार की भी व्यवस्था है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >