Deoghar News : मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी की तैयारी शुरू, पहुंचने लगे तिलकहरू

बाबा मंदिर में मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए इसकी तैयारी कर ली गयी है. मौन अमावस्या गुरुवार को तथा बसंत पंचमी दो फरवरी को है. इस दिन बाबा मंदिर में बाबा भोलेनाथ की तिलक पूजा होगी.

संवाददाता, देवघर : बाबा मंदिर में मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए इसकी तैयारी कर ली गयी है. मौन अमावस्या गुरुवार को तथा बसंत पंचमी दो फरवरी को है. इस दिन बाबा मंदिर में बाबा भोलेनाथ की तिलक पूजा होगी. इस पूजा में शामिल होने के लिए परंपरा के अनुसार मिथिला से तिलकहरुओं का आगमन शुरू हो गया है. इस बार महाकुंभ को लेकर भीड़ में थोड़ी कमी होने के संभावना है, बावजूद बाबा मंदिर प्रशासन मेले काे लेकर अलर्ट मोड पर है. बाबा मंदिर में सोमवार को करीब एक दर्जन तिलकहरू कांवर लेकर पहुंचे. वहीं मौनी अमावस्या को भारी संख्या में अहले सुबह तिलकहरुओं के आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन तैयारी कर रहा है. बाबा मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर पंडित शिवराम झा चौक से लेकर क्यू कॉम्प्लेक्स, सुविधा केंद्र, नाथबाड़ी आदि जगहों में लगी बैरिकेडिंग को दुरुस्त करने तथा संस्कार मंडप सहित वैसे सभी जगह जहां पर कतार को सुव्यवस्थित करने के लिए स्पाइरल लगाया गया है, उसे ठीक रखने का निर्देश दिया गया है. बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लगे बिजली व सीसीटीवी के वायर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >