वरीय संवाददाता, देवघर : बाबा बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन के दौरान वीवीआइपी, वीआइपी व आमलोगों के वाहनों की समुचित पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. इसे लेकर एसडीओ रवि कुमार ने पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल व समीप के स्थलों का जायजा लिया. इस क्रम में एसडीओ पहले केकेएन स्टेडियम में पंडाल निर्माण के साथ वीवीआइपी, वीआइपी व आमजनों को सुविधा के साथ सीटिंग अरेंजमेंट के साथ-साथ पेयजल, शौचालय एवं विभिन्न स्टॉल के निर्माण के साथ फूड कोर्ट की बेहतर व्यवस्था करने व स्टॉल निर्माण के लिए निर्माणकर्ता एजेंसी को जरूरी निर्देश दिये. उन्होंने नक्शा के अनुरूप सारी चीजें व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात पदाधिकारियों की टीम क्लब ग्राउंड में आमजनों के चारपहिया व दोपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर बेहतर ढंग से कॉरिडोर बनाये जाने का भी निर्देश दिया. इस कार्य के लिए उन्होंने एसडीपीओ अशोक कुमार को दो दिनों के लिए क्लब ग्राउंड इलाके में पुलिस बल मुहैया कराने का निर्देश दिया, ताकि पार्किंग निर्माण का कार्य सुविधाजनक तरीके से पूरा हो सके. इस क्रम में एसडीओ आरएल सर्राफ स्कूल मैदान पहुंचे, जहां वीवीआइपी और वीआइपी वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था समय रहते तैयार करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव में अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होना है. मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, यातायात प्रभारी माइकल कोड़ा आदि उपस्थित थे. हाइलाइट्स – एसडीओ ने लिया केकेएन स्टेडियम, क्लब ग्राउंड व आरएल सर्राफ मैदान का जायजा, दिये जरूरी निर्देश
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
