सारवां में धूमधाम से हुई गंवाली पूजा

चैताली गंवाली काली पूजा: आंधी-बारिश के बीच भी उमड़ा आस्था का सैलाब

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को धूमधाम के साथ चैताली गंवाली काली पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग लगातार पूजा-अर्चना में जुटे रहे. महिलाओं ने मां काली का विधिवत शृंगार कर अखंड सौभाग्य, परिवार की शांति और समृद्धि की कामना की. तेरहडीह नोखिला बगेचा काली मंदिर में आचार्य जयनाथ पांडे, पंडित शंकर पांडे और पुजारी तीर्थनाथ सिंह द्वारा पूजा संपन्न करायी गयी. वहीं बिशनपुर इस्टेट स्थित काली मंदिर में आचार्य महेश पांडे और राज परिवार के राजेश कुमार सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजा करायी. इस अवसर पर सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया. इसके अलावा कुशमाहा स्थित मां कुश्मेश्वरी काली मंदिर सहित रक्ति, सारवां, सिरसा मानजोरी, बंदाजोरी, डकाय, महतोडीह, तेराहडीह भदियारा, बनवरिया, डूबा, भुरकुंडा, कैनुवाटांड़, देवपहरी, पहारिया, पिपरासोल, परसोडीह, दुलीडीह, रायबांध, आसनबोनी और मड़वाठाढ़ी समेत कई गांवों में ग्राम शांति और समृद्धि के लिए वार्षिक चैताली गंवाली काली पूजा का आयोजन किया गया. हाइलार्ट्स : चैताली गंवाली काली पूजा: आंधी-बारिश के बीच भी उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >