चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान प्राकट्योत्सव, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

सारवां में भजन कार्यक्रम का आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर देर रात्रि हनुमान प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में राजेश कुमार सिंह की देखरेख में भजन युगलबंदी सह देवी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा, मां काली तथा बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती को खीर का भोग अर्पित किया. कार्यक्रम में मां दुर्गा भजन मंडली द्वारा देर रात तक देवी लोकगीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गयी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़ के अमरेंद्र सिंह द्वारा गणेश वंदना ‘प्रथम विनंती तोहे गजानन’ से किया गया. इस अवसर पर गायक एल. एन. झा ने जैसे ही देवघर के भवप्रीतानंद ओझा रचित प्रसिद्ध देवी भजन ‘झूमर दस भुजा सिंह के सवारी देलखिन असुरे मारी’ प्रस्तुत किया, उपस्थित भक्त मंडली मां की भक्ति में भावविभोर होकर देर तक झूमती रही. इसके बाद भक्ति भजनों की युगलबंदी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. संगीत को सजीव बनाने में हारमोनियम पर अमरेंद्र सिंह, नाल पर कपिलदेव, झांझ पर दिलीप राव, करताल पर मनोज और सुकदेव तथा बैंजो पर झुपर मोदी ने संगत दी। वहीं व्यास रवानी, राजेंद्र सिंह, हलधर वर्मा, दिलीप वर्मा, विकास रवानी, कुंदन कुमार, विनोद रवानी, गुरुदेव सिंह, महेंद्र वर्मा, परशुराम, नंदू वर्मा, प्यारेलाल सिंह और मिठू सिंह सहित कई अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >