सारवां. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू हाईस्कूल परिसर में बुधवार को भाजपा की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता लखोरिया और सारवां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल और संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. बैठक में हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसमावा गांव की एक बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की घोर निंदा की गयी. इस दौरान सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य और अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है. इस दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर मंच पर आवाज उठायेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी. मौके पर बलराम पोद्दार, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद, सुधीर कुमार, कृष्णानंद सिंह, राम प्रसाद हंसदा, कुणाल और गौतम राय समेत अन्य मौजूद थे.
विष्णुगढ़ की घटना ने मानवता को किया शर्मसार : भाजपा
कुसमावा की बेटी के साथ दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, भाजपा की विशेष बैठक में न्याय दिलाने का संकल्प
