Deoghar: कुमैठा डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोमवार को मतदान

Deoghar: देवघर नगर निगम के 36 वार्ड के लिए मतदान सोमवार 23 फरवरी को होगा. कुमैठा डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियों को बूथ पर रवाना कर दिया गया है.

Deoghar: नगर पालिका आम चुनाव को लेकर कुमैठा स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जानकारी दी कि 23 फरवरी को सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारी की है.

एक नजर में देवघर नगर निगम चुनाव

देवघर नगर निगम : 36 वार्ड, 172 मतदान केंद्र
कुल वार्ड : 36
कुल मतदान केंद्र : 172
कुल मतदाता : 1,79,278
महिला : 86,558
पुरुष : 92,712
तृतीय लिंग : 8
पीठासीन पदाधिकारी : 172
मतदान दल 1 : 172
मतदान दल 2 : 172
मतदान दल 3 : 172
मतदान दल 4 : 172
कुल मतदान दल : 860
रिजर्व दल : 43
सेक्टर दंडाधिकारी : 20
संवेदनशील मतदान केंद्र : 166
अतिसंवेदनशील : 6

मधुपुर नगर परिषद : 23 वार्ड, 46 मतदान केंद्र

कुल वार्ड : 23
कुल मतदान केंद्र : 46
कुल मतदाता : 44,258
महिला : 22,193
पुरुष : 22,065
पीठासीन पदाधिकारी : 46
मतदान दल 1 : 46
मतदान दल 2 : 46
मतदान दल 3 : 46
मतदान दल 4 : 46
कुल मतदान दल : 230
रिजर्व दल : 12
सेक्टर दंडाधिकारी : 8
संवेदनशील मतदान केंद्र : 33

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें…

बोकारो निकाय चुनाव 2026: चास और फुसरो में वोटिंग कल, 201 बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कागजों वाली पोस्टिंग का खेल खत्म: हजारीबाग के 1800 स्कूलों में होगा बड़ा फेरबदल, जानें नया शिक्षा फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >