चोरी के मोबाइल से 58.500 हजार रुपये का अवैध तरीके से किया ट्रांसफर

सीमावर्ती बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत बारा चट्टी थाना क्षेत्र के सौम्या गांव का मामला

देवघर. सीमावर्ती बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत बारा चट्टी थाना क्षेत्र के सौम्या गांव निवासी सीताराम कुमार यादव ने साइबर थाना में आवेदन देकर दो व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को देवघर एक काम से आये थे. इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के जलसार पार्क के समीप गाड़ी खड़ी की. संयोगवश उसी दौरान गाड़ी में मोबाइल रख दिया था, जिसे किसी अज्ञात ने चुरा लिया. तत्काल उन्होंने देवघर नगर थाना में चोरी की शिकायत दी थी. शिकायत की पुलिस जांच कर ही रही थी. इस बीच चोरी गये मोबाइल को ट्रैक करते हुए 22 अप्रैल की रात 9.30 बजे दो लोगों को पकड़ कर नगर पुलिस के हवाले किया. दोनों ने चोरी किये गये मोबाइल का पासवर्ड डिएक्टीव कर गूगल-पे के जरिये उनके बैंक खाते से 58 हजार 500 रुपये किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों व्यक्ति की पहचान कर ली गयी. पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल नगर पुलिस दोनों से ऑनलाइन व अवैध ट्रांजेक्शन के विषय में पूछताछ करने में जुटी है. इधर, भुक्तभोगी ने पूरे साक्ष्य के साथ साइबर थाना में दोनों संदिग्धों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >