साइबर ठगी के आरोपी में दो को ले गयी पुलिस

सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में बाराटांड़ गांव में पुलिस ने की छापेमारी

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करते हुए दो आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बाराटांड़ गांव से दोनों पकड़े गये. दरअसल, साइबर थाना देवघर व सोनारायठाढी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया की बाराटांड गांव के पास स्थित झाड़ीनुमा मैदान दो युवक द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था, जिसकी भनक पुलिस को लग चुकी थी. पुलिस ने दोनों युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में मौजूद साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी हो कि थाना क्षेत्र के पौड़ेया मैदान, खरबरिया मैदान, बरमोतरा मैदान, डुमरिया मैदान समेत कई सुनसान स्थान से पुलिस ने दर्जनों युवकों को साइबर अपराध करते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके बावजूद भी थाना क्षेत्र में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >