चोरी की बाइक से मोबाइल झपटमारी करने वाला युवक गिरफ्तार, साथी फरार

मधुपुर के पसिया चौक के पास पुलिस की गश्ती दल ने की कार्रवाई

मधुपुर. थाना क्षेत्र के पसिया चौक के पास पुलिस की गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मुर्शीद शेख के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि गश्ती दल ने संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए युवक को पसिया चौक के पास पकड़ा. पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसके पास बरामद बाइक व मोबाइल के कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले. वहीं, पुलिस की पूछताछ में मुर्शीद शेख ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किये हैं. उसने बताया कि वह और उसका साथी चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर शहर के सुनसान इलाकों में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे. छीने गये मोबाइल को वे साइबर अपराधियों को मोटी रकम में बेच देते थे, जो इन मोबाइल का इस्तेमाल कर खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते थे. मुर्शीद के पास से बरामद मोबाइल में अन्य कई चोरी के मोबाइल की तस्वीरें भी मिली हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद अपाचे बाइक धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसे उसका फरार साथी लेकर आया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबाइल झपटमारी के साथ-साथ बाइक चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है. गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए छानबीन जारी है, वहीं चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किये जा रहे हैं. वहीं, गिरफ्तार आरोपी मुर्शीद शेख को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >