Deoghar News : लाखों की साइबर ठगी के मामले में दो राज्यों की पुलिस ने की छापेमारी, दोनों आरोपित फरार

मोहनपुर में साइबर ठगी के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की पुलिस मोहनपुर पहुंची और अलग-अलग साइबर ठगी करने के मामले में अलग-अलग गांव में मोहनपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर में साइबर ठगी के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की पुलिस मोहनपुर पहुंची और अलग-अलग साइबर ठगी करने के मामले में अलग-अलग गांव में मोहनपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों घर छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद दोनों राज्य की पुलिस को खाली हाथ वापस जाना पड़ा. इस संबंध मे मुंबई पुलिस के एसआइ सुधाकर तुर्के ने बताया कि दो वर्ष पहले एक बिजनेसमैन ने जिला शिवराज पार्क थाना सदर में लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था. इस मामले के अनुसंधान के दौरान साइबर ठगी को अंजाम देने वाले साइबर ठग की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरथर गांव निवासी मिथिलेश दास के रूप में हुई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. साइबर ठगी करने के मामले की जानकारी उनके परिजनों को दे दिया गयी है. वहीं उत्तर प्रदेश की साइबर पुलिस के एसआइ सचिन कुमार ने बताया कि जिला अमरोहा थाना नौगवा सादत में थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा लाखों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं साइबर ठगी के आरोपित मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव निवासी सुनील कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आया. यूपी पुलिस मोहनपुर में ही कैंप कर रही है. बता दें कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर ठगों के द्वारा झाड़ियों में छुपकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >