Deoghar news : लड़की को भगाने के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को गायब करने के मामले में कांड के फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की जब्ती की है.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को गायब करने के मामले में कांड के फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कांड के आरोपी थाना क्षेत्र के सिकदारडीह गांव निवासी सिंटू कुमार यादव के घर कुर्की की और उसके घर से सामान जब्त कर ले गयी. जानकारी के अनुसार सात जनवरी को लड़की अपने घर से मानिकपुर उच्च विद्यालय जाने की बात कह कर निकली थी, जो विद्यालय में परीक्षा नही होने पर वहां से निकली थी. परिजनों के खोजबीन करने पर पता चला कि सिंटू कुमार यादव उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से ले गया. घटना के बाद लड़की की मां ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया था. इसके बावजूद भी फरार रहने के कारण न्यायालय से कुर्की निर्गत किया गया. इसके बाद शनिवार को थाना के एसआइ चंदन कुमार साह, राजेश कुमार झा ने जवान के साथ आरोपी के घर पहुंच कर कुर्की जब्ती की. पुलिस ने आरोपी के घर से चौकी, बाल्टी, पलाई सहित अन्य समान सूचीबद्ध कर थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >