पुलिस ने चोरी के छह मोटर पंप के साथ एक को किया गिरफ्तार

करौं थाना क्षेत्र के पंचगडिया के निकट मुख्य सड़क से पुलिस ने एक व्यक्ति को दो चोरी के मोटर पंप के साथ पकड़ा

करौं. थाना क्षेत्र के पंचगडिया के निकट मुख्य सड़क से पुलिस ने एक व्यक्ति को दो चोरी के मोटर पंप के साथ पकड़ा. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान बिहार के जमुई जिले के चरकापाथर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी विनोद सिंह के रूप में हुई है. वर्तमान में वह करौं बाजार के दे टोला में रहता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गश्ती में निकली पुलिस को पंचगडिया के पास संदिग्ध वस्तु ले जाते व्यक्ति को देखा. इसके बाद उसे पकड कर जांच किया तो दो मोटर पंप बरामद किया. पूछताछ व जांच में दोनों पंप चोरी का निकला, जिसके बाद उसके निशानदेही पर करौं स्थित उसके घर गया. जहां पुलिस को चार और चोरी का मोटर पंप मिला. पुलिस ने घटना को लेकर एक मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि वह पिछले कई महीनों से इलाके में मोटर पंप चोरी कर बेचने का काम करता था. आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी विपिन कुमार, अशोक प्रसाद सिंह, सुदामा प्रसाद व सफरुद्दीन समेत पुलिस के अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >