देवघर: छोटे दुकानदारों के लिए खुली किस्मत, क्रेडिट कार्ड के साथ मिलेगा 50 हजार तक का लोन

PM Svanidhi Scheme: देवघर के मधुपुर नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु के निर्देश पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया. मधुपुर में अब तक 600 से अधिक फुटपाथ दुकानदारों को व्यापार बढ़ाने के लिए कम ब्याज पर 15,000 से 50,000 रुपये तक का लोन और क्रेडिट कार्ड दिया गया है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

PM Svanidhi Scheme, देवघर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम स्वनिधि’ (PM SVANidhi) के तहत शुक्रवार (22 मई 2026) को मधुपुर नगर परिषद सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फुटपाथ दुकानदारों (पथ विक्रेताओं) को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें.

50,000 रुपये तक का लोन और क्रेडिट कार्ड की सुविधा

जागरूकता कार्यक्रम में फुटपाथ दुकानदारों को योजना की बारीकियों और मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया. इसमें बैंकों के सहयोग से दुकानदारों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए बेहद कम ब्याज दर पर 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक का लोन (ऋण) आसानी से मुहैया कराया जा रहा है. कार्यक्रम में ये जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा छोटे दुकानदारों को क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजमर्रा के व्यापार में पूंजी की कमी न हो और वे ज्यादा मुनाफा कमा सकें.

मुफ्त मिल रहा है 8 बड़ी योजनाओं का सुरक्षा कवच

कार्यक्रम में मौजूद नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि सिर्फ एक लोन योजना नहीं है, बल्कि यह दुकानदारों को सशक्त बनाने का एक बड़ा जरिया है. इस योजना से जुड़ने वाले पथ विक्रेताओं को सरकार की 8 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • वन नेशन वन राशन कार्ड (एक देश, एक राशन कार्ड)
  • लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) योजना

मधुपुर में 600 से अधिक दुकानदार उठा चुके हैं लाभ

नगर मिशन प्रबंधक ने जानकारी दी कि वर्तमान में मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र के 600 से अधिक फुटपाथ दुकानदार इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर चुके हैं. वे न सिर्फ अपने बिजनेस को बढ़ा रहे हैं, बल्कि समय पर लोन चुकाकर आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक संगठनकर्ता तारकेश्वर नाथ पांडे, सहायक राजीव रंजन सहित नगर परिषद के कई कर्मी और भारी संख्या में स्थानीय फुटपाथ दुकानदार उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >