प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मानित होने वालों में रांची में 17 से 19 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रभात कुमार ने एकल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि चंदन और प्रभात कुमार की जोड़ी ने युगल में भी स्वर्ण हासिल करने वाले खिलाड़ी शामिल थे. वहीं कबड्डी खिलाड़ी विकास कोल का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाले ट्राइबल खेलो इंडिया के लिए हुआ है. इसके अलावा अलोक कुमार को झारखंड ट्राइबल टीम का कोच बनाया गया है. भुवनेश्वर में आयोजित यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड महिला टीम की कप्तान इशिका चौहान और दिव्या कुमारी को भी सम्मानित किया गया. डीसी ने कुमैठा स्टेडियम का निरीक्षण कर स्विमिंग पूल, एथलेटिक्स और लॉन बॉल ग्राउंड का जायजा लिया. उन्होंने लॉन बॉल के लिए नया ग्राउंड और स्विमिंग पूल जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर आशीष झा, नवीन शर्मा, कृष्ण कुमार बर्णवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. हाइलाइट्स कुमैठा स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिया खेल सुविधाओं में सुधार का आश्वासन
Deoghar News : डीसी ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Deoghar News : डीसी ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Copied link
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.