सांसद खेल महोत्सव ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मधुपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

देवघर में मधुपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मधुपुर. देवघर कॉलेज में आयोजित सांसद खेल महोत्सव ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मधुपुर के एक ताइक्वांडो अकेडमी के बच्चों ने पांच स्वर्ण समेत 20 मेडल जीता है. साथ ही अंडर- 17 बालक वर्ग व अंडर-17 बालिका वर्ग का उप विजेता कप भी अपने नाम किया. अकेडमी के कोच ने बताया कि बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है. बच्चों ने पांच स्वर्ण पदक, नौ कांस्य पदक, छह कांस्य पदक हासिल किया है. देवघर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, दीपक मेसी, सुष्मिता चक्रवर्ती, जिला ओलंपिक ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े व आशीष झा ने सभी बच्चों को बधाई दी. मौके पर राज मंडल, अजय सोरेन, ताहिर अंसारी, नरेश मंडल, सनी, जाहिद, शहजादे, सलीम, अशरफ अंसारी आदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने ���ंपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >