स्कूल में नामांकन व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं : बीइइओ

सारवां के प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरु गोष्ठी आयोजित

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को बीइइओ अमिताभ झा की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ रजनीश कुमार, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, बीपीओ मनोज कुमार मंडल उपस्थित रहे. इस दौरान नये सत्र में नामांकन, ड्रॉप आउट कक्षा पांच, आठ, 10वीं के बच्चे को छह, नौ, 11वीं में कराने, शिशु पंजी में नामित 0-18 के अनुसार नया नामांकन पोषक क्षेत्र के बच्चे का कराने, शून्य से एक वर्ष के बच्चों को शिशु पंजी में संधारण करने, हाउस वाइज बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, नये सत्र में प्राप्त पुस्तक का वितरण, कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग से मिलने वाली सुविधा छात्रवृत्ति, साइकिल, पोशाक, डीबीटी के तहत सूची तैयार कर बीआरसी में जमा करने, सिलेबस के अनुरूप लेसन प्लान, प्रोजेक्ट रेल को सही तरीके से कॉपी में परीक्षा लेकर अंक संधारित करने, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से सहयोग लेते हुए नामांकन अभियान तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग लेने का निर्देश दिया गया. मौके पर शिक्षक बसंत कुमार ठाकुर, गोरेलाल झा, अमृता कुमारी, कैलाश झा, कविता कुमारी, अनूप दुबे, श्यामल ओझा, अश्विनी ठाकुर, विनय कुमार, प्रकाश झा, नंदू यादव, सुशील झा, मुरारी राय, दुर्योधन चौधरी, त्रिलोचन राम, दारा हाजरा, दिलीप वर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >