पंचायत सहायक संघ ने की 2500 रुपये मानदेय की मांग

मधुपुर : मधुपुर के पथरड्डा पहाड़ पर वनभोज कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. पंचायत सहायक संघ का जिला स्तरीय बैठक सह वनभोज कार्यक्रम पथरड्डा पहाड़ पर किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देवघर जिला के दस प्रखंड के पंचायत सहायक शामिल हुए. बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीपांशु कुमार पांडे के द्वारा सभी सदस्यों के लिए सरकार के द्वारा मांग को रखा. जिसमें प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा में मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा अनुमोदन हटाने व 2500 रुपये मासिक मानदेय लागू करने को लेकर प्रदेश स्तर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करने के लिए चर्चा की गयी. संघ के कोषाध्यक्ष शहनवाज शेख ने भी सरकार के उदासीन रवैया पर अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक रोहित कुमार दास, सोनारायठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष रोहन कुमार दास, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राय, जिला सलाहकार कुमदन कुमार सिंह, सारठ प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, करौ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव, मधुपुर प्रखंड सचिव सऊद शेख आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पंचायत सहायक संघ ने बैठक सह सामूहिक वनभोज का किया आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >