शिविर में 94 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मधुपुर के खलासी मोहल्ला चौक में गुरुवार को नगर परिषद द्वारा संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

मधुपुर. शहर के खलासी मोहल्ला चौक में गुरुवार को नगर परिषद द्वारा संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाॅ मारग्रेट के द्वारा हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, डेंगू आदि की जांच की गयी. डाॅ मनोज गुप्ता की टीम द्वारा होम्योपैथी दवा का भी सुविधा दिया गया. इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि शिविर में महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर डाॅ भारती घोष, जीएनएम निधि निगम, स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार, विकास कुमार, मो. शहजाद, बीणा सिंह, लखेनदर मंडल, धनेश्वर मंडल, प्रभाकर चौधरी समेत सहिया, आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >