चितरा में मेंटेनेंस के लिए तीन घंटे कटी रही बिजली

चितरा कोलियरी के लोगों को गर्मी से हुईं परेशानी

चितरा. चितरा कोलियरी के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही. इससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार चितरा कोलियरी के ऊपर चितरा, तिवारी टोला, गांधी चौक, भवानीपुर, हाटतल्ला समेत अन्य जगहों पर बिजली गुल रही. इससे लोगों की दिनचर्या बिगड़ गयी. इतना ही नहीं ऑनलाइन क्लास करने वाले छात्र-छात्राओं को भी बिजली के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा. छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास से वंचित रही. इस संबंध में विद्युत विभाग के अभियंता ललित यादव ने कहा कि मेंटेनेंस काम के लिए शटडाउन लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >