लोगों ने जिम के सामान चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा

लोगों ने जिम के सामान चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा

मधुपुर. शहर के डाक बंगला मैदान में लगे ओपन जिम का सामान दिनदहाड़े चोरी कर ले जा रहे एक युवक को मोहल्ला वासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है डाक बंगला मैदान में खेलकूद विभाग की ओर से करीब 22 लाख रुपये का ओपन जिम खोला गया था. कुछ महीने बाद ही जिम का सभी सामान तोड़कर चोरी किया जाने लगा. इसी क्रम में बुधवार को दिनदहाड़े ओपन जिम का सामान चोरी कर ले जा रहे हैं. पनाहकोला निवासी एक युवक को मोहल्ला वासियों ने पकड़ लिया. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि चोरी मामले में नगर परिषद द्वारा अब तक लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. इसके कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >