पूजा पंडाल व विसर्जन में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

पाथरोल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

मधुपुर. पाथरोल थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता करौं सीओ ऋषि राज ने की. बैठक में मुख्य रूप से अंचल पुलिस निरीक्षक राउतू होनहांगा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में सरस्वती पूजा समिति के विभिन्न कमेटियों के सदस्यों ने बारी-बारी से पूजा के आयोजन से संबंधित अपने विचार रखा. अंचलाधिकारी ने सभी से आपसी सद्भाव बनाएं रखते हुए शांतिपूर्वक विद्यादायिनी माता सरस्वती की पूजा करने की अपील की. उन्होंने किसी भी प्रकार से शांति और व्यवस्था भंग न करने पर जोर दिया. अंचल पुलिस निरीक्षक ने सभी पूजा कमेटियों से कहा कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि विसर्जन का जुलूस केवल पूर्व निर्धारित तय मार्ग से ही निकाला जायेगा. मौके पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अशरफ, पाथरोल मुखिया प्रतिनिधि संतोष साह, बारा मुखिया मिंटू शेख, दिलीप पाठक, मदन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पाथरोल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >