होली पर्व पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : सीओ

मधुपुर : मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

मधुपुर. स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने की. इस अवसर पर एसडीपीओ ने कहा कि होली व रमजान को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी. ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह व असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं दी. कहा कि जिस प्रकार मतदान व मतगणना शांति के साथ संपन्न हुआ. इसी तरह होली भी आपसी भाईचारे के साथ मनायें. सीओ यामुन रविदास ने कहा कि पर्व के दौरान विशेष रूप से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा. कहा कि नगर निकाय चुनाव की मतगणना शांति व अनुशासन के साथ संपन्न होना शहरवासियों की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है. उन्होंने प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया. कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव व कानून का पालन करते हुए मनाये. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर एसआई शौकत खान, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, हाजी अल्ताफ हुसैन, हाजी रकिब अंसारी,अरविंद तिवारी, आदिल रशीद, एनुल होदा, नप के अभियंता दिलीप यादव, वार्ड पार्षद गौरव जायसवाल, मुशर्रफ हुसैन, राजेश दुबे, गुज्जू यादव, बीनू यादव, मो. शाहिद, कन्हैयालाल कन्नू, विवेक बथवाल, मो. इबरार, राजेश कुमार दास, अरविंद सिंह यादव, निताई सोरेन, रवि रवानी, जय राम प्रसाद आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >