सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

मधुपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

मधुपुर. थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को सद्भावपूर्ण वातावरण बनाने को लेकर एसडीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और पौराणिक मान्यताओं को ध्यान में रखकर सभ्य ढंग से पर्व मनाया जाना चाहिए. कहा कि पूजा में अश्लील गीत नहीं बजेगा. स्वच्छता, सुंदर पंडाल, नयी थीम, राष्ट्रीय भावना से पूजा करें. उन्होंने कहा कि मनचलों पर कड़ी नजर रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर सद्भावना कमेटी और प्रशासन के लोग मौजूद रहेंगे. इस दौरान समिति के लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, मोहल्ले में नियमित गश्ती, लाईट, अवैध शराब पर बिक्री पर रोकथाम, डीजे पर रोक, बाइक सवार मनचलों पर निगरानी, सुरक्षा, सोशल मीडिया अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की. बैठक में एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी जगह पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. आम लोग भी प्रशासन को सहयोग करें. कहा कि डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. बैठक में अन्य अधिकारियों व पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपना-अपना सुझाव दिया. मौके पर इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, हेमंत नारायण सिंह, अरविंद यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज कैशर, विश्वंभर मिश्रा, रवि रवानी, हाजी रकीब अंसारी, बीनू यादव, एसआई शंकर कुमार, आदिल रशीद, ऐनुल होदा, मुशर्रफ हुसैन, गोविंद यादव, गोल्डी खान, राजेश आनंद, अरविंद सिंह यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >