ईद व रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें : एसडीपीओ

ईद व रामनवमी को लेकर मारगोमुंडा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

मारगोमुंडा. थाना परिसर में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर सीओ प्रभात कुमार व थाना प्रभारी शशि कपूर की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिये. इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर विशेष ध्यान रखी जायेगी. उन्होंने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद व रामनवमी पर्व को मनाने की अपील की. कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेगी. सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़के नहीं, अफवाहों से बचें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें और इसकी सूचना प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सीओ प्रभात कुमार ने कहा पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनायें. थाना प्रभारी शशि कपूर ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में चौकसी बढ़ाया जायेगा. मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुधीर यादव, नदीम अंसारी, मनीर आलम, रमेश कुमार शाह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >