भाजयुमो ने मनाया भगत सिंह की शहादत दिवस

मधुपुर के भगत सिंह चौक पर भाजयुमो ने देशभक्त क्रांतिकारी भगत सिंह की शहादत दिवस

मधुपुर. शहर के भगत सिंह चौक पर रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने देशभक्त क्रांतिकारी भगत सिंह की शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष विक्की भारद्वाज में कहा कि इन महापुरुषों के बलिदानों के वजह से आज हम लोग स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियों को काटने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत हैं. मौके पर अमिताभ गुप्ता, सरोज शाह, सुचिता घोष, वीर शर्मा, नीरज दास, अजीत दास, संजय शाह, सनी डालमिया, अजय रवानी, विशु रजक, अनुभव शर्मा,सुमित, हर्ष, आर्यन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >