Deoghar news : अमृत संवाद में स्टेशन के पुनर्विकास पर जोर, यात्रियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर दिये सुझाव

रेलवे ने अधिकारियों व यात्रियों के बीच परस्पर सहयोग को मजबूत बनाने को लेकर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें यात्रियों ने अपने सुझाव दिये.

मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल के तत्वावधान में मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे के अधिकारियों व यात्रियों के बीच संवाद के लिए एक प्रत्यक्ष प्लेटफॉर्म बनाना है. ताकि अमृत काल विज़न और प्रधानमंत्री की ओर से निदेशित पांच प्रण सिद्धांतों के अनुसार भागीदारी वाली गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा सके. संवाद कार्यक्रम में स्टेशन के पुनर्विकास की प्रगति व मौजूदा सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी, साथ ही इस अभियान के तहत यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के सुझावों पर चर्चा की. यात्रियों ने साफ-सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं पर महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये, साथ ही उन्हें साफ-सुथरा परिवेश बनाये रखने में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा मधुपुर स्टेशन के पुनर्विकास में स्टेशन के बाहरी हिस्से का आधुनिकीकरण, सर्कुलेटिंग और पार्किंग क्षेत्रों को अपग्रेड करना, बेहतर प्लेटफॉर्म शेल्टर, नये साइनेज प्रणाली, कोच इंडिकेशन बोर्ड, रिटायरिंग रूम और शौचालय के साथ-साथ नये प्रतीक्षालय और स्थानीय विरासत का कलात्मक संवर्धन शामिल है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से कचरा न फैलाकर व कूड़ेदान का इस्तेमाल करके नागरिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया, साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया कि सार्वजनिक साफ-सफाई एक साझा कर्तव्य है, जो सामूहिक गौरव और अनुशासन को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >