पहाड़िया व ग्रामीणों के बीच पंचायत स्तरीय ग्राम सभा सशक्तीकरण को लेकर कार्यशाला

मधुपुर की सिकटिया पंचायत के पहाड़िया टोला में डाॅ भीमराव आंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पहाड़िया समुदाय व ग्रामीणों के बीच पंचायत स्तरीय ग्राम सभा सशक्तीकरण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की सिकटिया पंचायत के पहाड़िया टोला में डाॅ भीमराव आंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को पहाड़िया समुदाय व ग्रामीणों के बीच पंचायत स्तरीय ग्राम सभा सशक्तीकरण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. दो दिवसीय कार्यशाला में वन अधिकार कानून 2006 एवं झाड़ी जंगल पर पट्ठा प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की गयी. संस्था के सदस्यों ने पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को एकजुट एवं सशक्त होकर हक अधिकार एवं सरकारी कल्याणकारी योजना का लाभ लेने की बात कही. साथ ही बैठक में भाग लेकर अपनी मांग को ग्राम सभा की बैठक में प्रस्तावित कराने के लिए आवाज उठाने की बात कही गयी. इसके अलावा अपने स्वयं सहायता समूह की ओर से स्वरोजगार करने के लिए सरकारी कल्याणकारी ऋण लेकर रोजगार करते हुए अपने आजीविका को मजबूत करने को कहा. बताया कि अपने बच्चों को सही समय पर स्कूल भेंजे. शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा. सावित्री देवी ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र जगदीशपुर में अपने परिवार का स्वास्थ्य जांच कराये. मौके पर उषा देवी, सत्यनारायण राम, चंदन पासवान, रामू आनंद, समाज सेवी शाहिल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >