पालोजोरी : रथयात्रा में निकली आकर्षक झांकी

पालोजोरी में पारंपरिक तरीके से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकी और लीला नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिनिधि, पालोजोरी.

प्रत्येक साल की भांति इस बार भी पालोजोरी में रथ यात्रा का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया. पालोजोरी में ब्लॉक रोड व सारठ रोड से भव्य रथ यात्रा के माध्यम से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की शोभायात्रा भक्तों ने निकाली. इस दौरान आकर्षक झांकी व लीला नृत्य देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने इस अवसर पर पालोजोरी पहुंचकर रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ ,भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा से आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने इस अवसर पर रथ को खींचकर सेवा की.

इसके अलावा रथ यात्रा के दौरान पालोजोरी पंचायत के मुखिया अंशुक साधु, दीपक भगत, उपेंद्र साह सहित अन्य सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ को खींचकर भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त की. रथयात्रा अपने तय रूट पर शाम लगभग चार बजे से निकली. इस दौरान रथ यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण कर वापस लौट गयी. इस दौरान पालोजोरी के जिस मोहल्ले से होकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा की रथ यात्रा गुजरी उस क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालुओं ने भक्ति के भाव से घरों से निकालकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया.

रथ यात्रा के दौरान पूरे पालोजोरी बाजार का माहौल भक्तिमय बना रहा. झांकी व लीला नृत्य रहा आकर्षक का केंद्र: रथ यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल से आयी टीम की ओर से पेश झांकी व लीला नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रही. इसे देखने के लिए सड़कों की दोनों ओर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया पालोजोरी के लोग भी सड़कों पर उतरकर रथ को खींच खुद को धन्य मान रहे थे. इस दौरान लोगों ने रथ खींचने वाले की सेवा भी की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Uday kant singh

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >