पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल को मालिकों को लौटाये

सीइआइआर पोर्टल की मदद से पालोजोरी पुलिस को मिली सफलता

पालोजोरी. पालोजोरी पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पालोजोरी के नवाडीह मोहल्ले की रहने वाली खैरिया देवी और तेतरिया गांव के निवासी सुनील कुमार यादव का मोबाइल खो गया था. दोनों व्यक्तियों ने अपने मोबाइल गुम होने की लिखित सूचना थाना में दी थी. इसके बाद पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल की मदद से तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया और नियमानुसार दोनों मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >