हरिनाम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कोलियरी क्षेत्र के कुशमाहा गांव में पाला बंदी कीर्तन का आयोजन

चितरा. कोलियरी क्षेत्र के कुशमाहा गांव में रविवार को पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इसके तहत हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. शनिवार की रात्रि कोलकाता से आये गायक सौमित्र हलधर ने पाला बंदी कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंग दिया. इस दौरान नव जलधर रूप कैशर मूरति.. गले दोले वनमाला मुकुरतार भांति समेत अन्य पाला बंदी कीर्तन प्रस्तुत किया. पाला बंदी कीर्तन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डुबकी लगाते रहे. उन्होंने बताया कि इस कलियुग में हरि संकीर्तन से ही मनुष्य अपनी जीवन की नैया पार लगा सकता है. कोई मनुष्य कितना भी दुखी हो. हरिनाम संकीर्तन करने से मनुष्यों को दुखों व पापों से छुटकारा मिल जाता है. उन्होंने कहा कि मनुष्यों को अपने जीवन में सत्कर्म के साथ हरिनाम संकीर्तन करना चाहिए. इससे मनुष्यों को शांति मिलेगी. मौके पर ग्राम प्रधान वैद्यनाथ सिंह, विकास चंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह, धनंजय सिंह, रमेश भोक्ता, मनंजय सिंह, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद थे. हेडलाइट्स : कोलियरी क्षेत्र के कुशमाहा गांव में पाला बंदी कीर्तन का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >