देवघर एम्स, सदर अस्पताल और गोड्डा में मिलेगी 1 रुपये में सेनेटरी पैड, जानें कैसे

प्रधानमंत्री जन औषधी परियोजना के तहत देवघर एम्स समेत देवघर सदर अस्पताल व गोड्डा सदर अस्पताल सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगायी जायेगी. महिलाओं को एक रुपये में सेनेटरी पैड मिलेगी.

अक्षय कुमार की पैडमैन फिल्म आपनें देखी ही होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी और गांव के लोगों को गंदे कपड़े उपयोग करता देख पैड बनाने की सोची. इसके बाद उन्होंने खुद पैड बनाकर 2-2 रुपये में गांव के लोगों में बांटा. कुछ ही ऐसे ही पहल स्वास्थ्य विभाग भी करने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल प्रधानमंत्री जन औषधी परियोजना के तहत देवघर एम्स समेत देवघर सदर अस्पताल व गोड्डा सदर अस्पताल सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगायी जायेगी. महिलाओं को एक रुपये में सेनेटरी पैड मिलेगी. एक रुपये का सिक्का डालने में सेनेटरी पैड उपलब्ध होगा. एक माह के अंदर यह सुविधा एम्स समेत देवघर व गोड्डा अस्पताल में मिलनी शुरू हो जायेगी.

Also Read: देवघर DC को अमित शाह ने दिया एक्सीलेंस गवर्नेंस अवार्ड, देश के सर्वश्रेष्ठ DM की सूची में हुए शामिल

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार प्रकट करते हुए बताया कि बाजार में सेनेटरी पैड की कीमत अधिक रहने के आज भी कई जगह महिलाएं व युवतियां इसे नहीं खरीद पाती हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन तीनों जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की टीम जल्द ही देवघर व गोड्डा पहुंचकर वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >