गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूली बच्चों ने किया परेड का पूर्वाभ्यास

मधुपुर के विभिन्न स्कूलों में मार्च फास्ट का आयोजन

मधुपुर. गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर शहर के विभिन्न स्कूलों के द्वारा शहर के डाक बंगला मैदान में शनिवार को मार्च फास्ट व परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बच्चों के द्वारा किये जा रहे परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी सरकारी व गैर सरकारी बच्चों को परेड से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. इसको लेकर सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को और बेहतर व सुधार करने की बात कही. उन्होंने सभी को परेड की महत्ता को बताया. बताया कि सभी विद्यार्थी के जीवन में परेड का महत्वपूर्ण स्थान होता है. इससे सभी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है. उन्होंने सभी को पूरे उत्साह के साथ परेड करने की शुभकामना दी. मौके पर शाहिद अल्मी, अरविंद कुमार, हेमंत नारायण सिंह, काली प्रसाद झा, रवि सिंह, दीपक मिश्रा, मुमताज, दीपक मैसी, शाकिब खान, इमरान समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >