बाल विवाह रोकथाम के लिए चलाया जागरुकता अभियान

मारगोमुंडा के रामपुर गांव में आश्रय संस्था के तत्वावधान में बाल विवाह रोकथाम को लेकर किशोरियों के साथ बैठक आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में आश्रय संस्था के तत्वावधान में बुधवार को बाल विवाह रोकथाम को लेकर किशोरियों के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संस्था की तमन्ना परवीन ने किशोरियों को बाल विवाह से होने वाली कुप्रभाव से बचाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जब बच्चा का पढ़ने लिखने व खेलने का समय रहता है तब उसके माता-पिता उसकी शादी कर देते हैं. उससे उसकी पढ़ाई-लिखाई छूट जाती है और कम उम्र में बच्चे की मां बन जाती है. इसलिए आप लोग बच्चों की पढ़ने लिखने पर ध्यान दें ताकि जीवन में कुछ कर सके. बताया कि जिस घर कि महिला पढ़ी लिखी होती है. उसके बच्चे भी पढ़ें लिखे होते हैं. सरकार बच्चियों के पढ़ने लिखने व स्वरोजगार के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है, जिससे लड़कियां आगे बढ़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >