हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आज

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा मैदान में आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा मैदान में पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी की स्मृति में हसन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हाजी हुसैन अंसारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चार जनवरी से किया जायेगा. टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शनिवार को क्लब के सदस्यों ने मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. आयोजन समिति के अनुसार इस टूर्नामेंट में 14 टीमों ने भाग लिया है, जिससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. उद्घाटन मैच जहीर 11 बारापंसारी और रहबर क्लब रामपुर के बीच खेला जायेगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए मैदान की साफ-सफाई, पिच की तैयारी, खिलाड़ियों की सुविधा और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी है. आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि हाजी हुसैन अंसारी के खेल प्रेम और सामाजिक योगदान को भी याद करने का अवसर बनेगा. क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की गयी है. ताकि उनके याद को मजबूती प्रदान किया जा सके. मौके पर व्यवस्थापक मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा मैदान में आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >