Deoghar news : 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का मानदेय व वेतन स्थगित

देवघर के करौं प्रखंड में विभाग के नियमों का पालन नहीं करने पर 25 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का मानदेय व वेतन स्थगित करने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिया है.

करौं . विभाग के कार्यों का पालन नहीं करने पर 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का मानदेय व वेतन स्थगित करने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने दिया है. जबकि विभाग की ओर से बच्चों की उपस्थिति का एसएमएस रोजाना ई-विद्या वाहिनी पर करने का निर्देश प्राप्त है. भाग के कार्यों को अनदेखा करना शिथिलता बरतना को लेकर कार्यवाही की गयी है. एसएमएस नहीं करने वाले विद्यालयों में रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय करौं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकुपी, मध्य विद्यालय पाथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुकुर्शीला, राजकृति उच्च विद्यालय पाथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल, एनपीएस नागादरी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केलीबाद, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अम्बटीला, मध्य विद्यालय मांझीडीह, प्राथमिक विद्यालय पाथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डहुवा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करेहिया मुस्लिम टोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केराकोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भीतिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डहुआ, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पथलजोर समेत अन्य विद्यालय शामिल है. इसको लेकर विभाग की ओर से सभी विद्यालयों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गयी है. बताया कि प्रत्येक मासिक बैठक व व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को निर्देश दिया जाता रहा है कि रोजाना छात्रों का एसएमएस ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर करें. उसके बावजूद भी कुछ विद्यालय की ओर से आदेश का पालन नहीं किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >