ट्रॉफी पर जॉन एफसी करमाटांड़ ने जमाया कब्जा

चितरा: चुरुलिया में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

चितरा. आदिवासी सिदो-कान्हू, चांद भैरव मेमोरियल क्लब चुरुलिया की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. वहीं, मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने विजेता व उपविजेता टीम टीम को ट्रॉफी प्रदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलते हुए खेल का काफी बेहतर प्रदर्शन किया. मालूम हो कि विभिन्न टीमों को पराजित करते हुए किस्कू ब्रदर्स बनाम जॉन एफसी करमाटांड़ ने फाइनल में पहुंची. वहीं, फाइनल मुकाबला में जॉन एफसी करमाटांड़ ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते किस्कू ब्रदर्स को 2-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता घोषित हुआ. मौके पर झामुमो प्रखंड युवा मोर्चा सचिव विक्की भोक्ता, प्रखंड संयुक्त सचिव रामगति सिंह, पंचायत अध्यक्ष मंजेश्वर किस्कू, उत्तम सिंह, विजय किस्कू, वैद्यनाथ पॉल, संजय महतो, मांझी हाड़ाम, अनिल किस्कू, बटेश्वर किस्कू, महादेव किस्कू आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा: चुरुलिया में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >