Deoghar News पुलिस पदाधिकारी पर हमला का एक आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव में आठ दिसंबर की सुबह को नगर थाने की पुलिस टीम पर बालू माफियाओं द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव में आठ दिसंबर की सुबह को नगर थाने की पुलिस टीम पर बालू माफियाओं द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नामजद आरोपी कुरेवा निवासी प्रदीप मंडल को मंगलवार की सुबह गिधनी मोड़ से पकड़ा गया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी हो कि आठ दिसंबर की सुबह को नगर थाना के एएसआइ श्याम कुमार पुलिस जवान के साथ अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी करने पहुंचे थे. इसी दौरान बालू लोड एक ट्रैक्टर का पीछा किया, जो गिधनी से कुरेवा की ओर भागने लगा. इसे रोकने पर गाली-गलौज करने लगा था. इसके सभी नामजद आरोपी सहित अज्ञात को बुलाया व पुलिस वाहन पर ईंट पत्थर पर हमला कर दिया थो. इस दौरान पुलिसकर्मी का हथियार छीनने का प्रयास किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >