मधुपुर. जिले के सिविल सर्जन देवघर के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्र के स्टेशन रोड, कॉलेज रोड सहित अन्य स्थानों पर मधुपुर थाना, जिला एनसीडी सेल के संयुक्त अभियान के तहत कोटपा अधिनियम 2003 के तहत गुटखा बिक्री रोकथाम के उद्देश्य से छापेमारी व जांच की गयी. प्रतिबंधित तंबाकू, गुटखा समेत अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूली किया गया. साथ ही सभी उल्लंघनकर्ता को कड़ी चेतावनी के साथ कुल 9 प्रतिष्ठानों से 900 रुपया अर्थदंड की वसूली की गयी. टीम में जिला सलाहकार अभिमन्यु दांगी, मधुपुर थाना के सहायक निरीक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, आरक्षी बेंजामिन मरांडी, दिलीप कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
