सारवां : महाअष्टमी पर नदी से दंड पहुंचे मंदिर, निभायी धार्मिक परंपरा, डाली चढ़ाकर की मंगलकामना

महाष्टमी पर नदी से दंड देकर मां से मांगी मन्नत डाली चढ़ा कर की श्रीसमृद्धि की कामना

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महाअष्टमी पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की गयी. अहले सुबह से मंदिरों व पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. वहीं, सारवां के प्राचीन शक्तिस्थल बिशनपुर गहवर मंदिर में बीती देर रात के एक बजे से ही कदेय नदी से दंड देते हुए श्रद्धालु माता के मंदिर पहुंचे और परिक्रमा कर मां से मन्नतें मांगी. वहीं, पूर्वजों के प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए मां को डाली चढ़ाया और परिवार के लिए मंगलकामना की. वहीं, बनवरिया स्टेट दुर्गा मंदिर, लखोरिया स्टेट दुर्गा मंदिर, भैया मंडा लखोरिया, डुमरिया दुर्गा मंदिर के अलावा सार्वजनिक वैष्णवी पूजा समिति सारवां, सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंडप बधनी में मां महागौरी की पूजा विधि-विधानपूर्वक संपन्न करायी गयी. पूजा के संचालन में स्थानीय समितियां के सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश साहा, थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के साथ पुलिस बल विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >