Deoghar news : स्कूली बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया, इस्तेमाल नहीं करने की दिलायी शपथ

देवघर के सातर उत्कर्मित मध्य विद्यालय में तंबाकू निषेध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों को बारे में बताया गया.

संवाददाता, देवघर. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में उत्कर्मित मध्य विद्यालय सातर में तंबाकू निषेध पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरनाक आदत से दूर रहने के बारे में बताना है. सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह- एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज गुप्ता के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबंधित बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं इससे होने वाले आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी बतलाया गया, साथ ही कोटपा-2003 अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी. वहीं इस प्रावधान के तहत मिलने वाली सजा और जुर्माने के बारे में बताया गया. वहीं बच्चों के बीच तंबाकू निषेध पर भाषण प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सौनाक्षी कुमारी, रोहित पंडित, दिव्याशु कुमार व अन्य दस को एनसीडी कोषांग द्वारा पुरस्कृत किया गया. अंत में तंबाकू नहीं खाने की शपथ भी सभी को दिलायी गयी. मौके पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सरिता कुमारी राण, शिक्षकगण- राजीव कुमार व राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, विजय सिंह व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >